अमरकंटक में लक्ष्मी और शिवम बढ़ाएंगे जिले का मान

शाजापुर, 28 फरवरी. मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस का राज्य स्तर नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 2 से 8 मार्च तक अनूपपुर में किया जा रहा है, जिसमें बीकेएसएन गवर्नमेंट कॉलेज कि राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई से लक्ष्मी पुष्पद एवं शिवम परिहार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

लक्ष्मी इकाई में परेड एसयूओ तथा शिवम परेड यूओ की रैंक से सम्मानित है. स्वयंसेवकों को शिविर के लिए महाविद्यालय से प्राचार्य डॉ. बीएस विभूति कहा कि आप अमरकंटक में लीड कॉलेज कि नवीन कृति पताका को लहराएं. इस सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवक नेतृत्व कौशल विकसित करने, अनुशासन को सीखने और सेवा की भावना को बढ़ाने जैसे गुणों को सीखेंगे. इकाई से स्वयंसेवकों का चयन गीत, संगीत खेल कूद, वाद विवाद तथा रासेयो की विभिन्न परियोजनाओं ने दक्षता के आधार पर हुआ.इस अवसर पर डॉ. वीपी मीणा, डॉ. दिनेश निंगवाल, डॉ. बीके सोलंकी, डॉ. मीनू गिडवाणी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सोनी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. हरेंद्र सिंह गुर्जर, रासेयो इकाई एंबेसडर रवि कुमार, दलनायिका हर्षिता पाटीदार, स्वयंसेवको ने विदा किया.

Next Post

विधानसभा से जुड़ी खबरों को लेकर सावधानी बरते मीडिया: गुप्ता

Fri Feb 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मीडियाकर्मियों से सदन से जुड़ी खबरों को लेकर सावधानी बरतने की गुजारिश की है। श्री गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट को सदन के पटल […]

You May Like