शासकीय कन्या स्कूल में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर छात्राओं ने लगाए पौधे 

बागली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस पखवाड़ा मनाया गया 17 सितंबर मोदी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जन्म जयंती दिवस तक स्वस्थता स्वच्छता हरियाली के साथ सुशासन पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने वाले दिवस में 17 सितंबर को बागली कन्या हाई स्कूल में संकुल प्रभारी महेश गिरी गोस्वामी वासुदेव जोशी मनोहर लाल मान धनिया सरोज जोहरी निशा योगी मनीषा सोलंकी महेंद्र आस्के मोहन दशरथ शर्मा परते कृष्णपाल सोलंकी के साथ-साथ अध्यनरत छात्राएं नंदिनी मेहता, पूजा बागवान गिरजा सलोनी, खुशबू, गायत्री, चित्रारक्षी योगी, आदि बालिकाओं ने स्कूल परिसर में पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का जिम्मा लिया। संकुल प्रभारी महेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि आने वाले समय में यह पौधे जब वृक्ष बन जाएंगे तब परिसर में हरियाली दिखाई देगी। और जब-जब छायादार वृक्ष दिखेंगे मोदी जी का जन्म दिवस भी तथा यह पखवाड़ा याद रहेगा। कार्यक्रम के दौरान पंडित वासुदेव जोशी ने विश्वकर्मा जयंती के विषय में भी अध्यनरत छात्राओं को जानकारी दी।

Next Post

यादव महासभा: शहीदों की कलश यात्रा 19 को मप्र में प्रवेश करेगी

Wed Sep 17 , 2025
इटारसी। मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक यादव भवन में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में नर्मदापुरम संभाग के सर्व यादव समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज की कुरीतियों को समाप्त करने पर विचार-विमर्श किया। बैठक में […]

You May Like