यादव महासभा: शहीदों की कलश यात्रा 19 को मप्र में प्रवेश करेगी

इटारसी। मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक यादव भवन में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में नर्मदापुरम संभाग के सर्व यादव समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज की कुरीतियों को समाप्त करने पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में जानकारी दी गई कि चीन युद्ध के दौरान रेजांगला में शहीद हुए 114 यादव वीरों की कलश यात्रा देशभर से होकर गुजर रही है। वर्तमान में यह यात्रा राजस्थान में है और 19 सितंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। नर्मदापुरम संभाग के शिवपुर में यह 25 सितंबर को पहुंचेगी।

इस अवसर पर प्रदेश युवा अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश यादव, जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष दुर्गेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।

Next Post

जेएएच में एंबुलेंस चालक और सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट

Wed Sep 17 , 2025
ग्वालियर। जेएएच कैंपस में सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के सामने खड़ी निजी एंबुलेंस को गार्ड द्वारा हटाने के लिए कहा गया, तो उसका चालक विवाद करने लगा। मारपीट तक कर डाली। इसका पता लगने पर सिक्युरिटी सुपरवाइजर ने बीच बचाव कराया, तो एंबुलेंस संचालक ने कंपू थाने पहुंचकर उन दोनों के […]

You May Like