दिवंगत ASI की पत्नी को दी एक करोड़ की आर्थिक सहायता

रीवा। पुलिस महानिरीक्षक रीवा गौरव राजपूत ने रीवा जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक स्वर्गीय फूलचंद्र रजक की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु के उपरांत उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमा रजक को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की. यह सहायता राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत दी गई है. रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने श्रीमती प्रेमा रजक को रीवा पुलिस कार्यालय में बुलाकर एक करोड़ की राशि का चेक सौंपा. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर श्री राजपूत ने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए सदैव तत्पर है. उन्होंने स्वर्गीय फूलचंद्र रजक की सेवाओं को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही.

Next Post

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Fri Apr 11 , 2025
चेन्नई 11 अप्रैल (वार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 25वें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]

You May Like