
रायसेन। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस स्टाफ ने मंगलवार को पैदल मार्च निकाला। यह मार्च कोतवाली से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए इंडियन तिराहा तक पहुंचा।
मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शहरवासियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और इसे अपराध एवं अव्यवस्था रोकने के लिए सराहनीय कदम बताया।
