एनटीए ने नीट में शामिल होने वाले छात्रों से अफवाहों से बचने की अपील की

नयी दिल्ली, 18 जून (वार्ता) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा से तीन दिन पहले देशभर के अभ्यर्थियों से तैयारी पर भरोसा रखने और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील की है। एनटीए ने गुरुवार को एक विशेष संदेश जारी कर छात्रों से शांत रहने, अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील की है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जायेगी और किसी भी तरह की स्थगन संबंधी अफवाहों पर ध्यान न दिया जाये। उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की है और अब समय अपने प्रयासों पर विश्वास रखने का है। एजेंसी ने छात्रों से पर्याप्त आराम करने, सकारात्मक सोच बनाये रखने और परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल एनटीए की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है।

एजेंसी ने भरोसा दिलाया कि परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं। संबंधित मंत्रालयों, राज्य सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गयी है। एनटीए ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार के प्रयासों से सख्ती से निपटा जायेगा। एनटीए ने यह भी कहा कि 3 मई को लिया गया कठिन निर्णय पूरी तरह छात्रों के हित में था और उस अनुभव से सीख लेकर इस बार परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया गया है। एजेंसी ने मानसिक दबाव महसूस कर रहे विद्यार्थियों को सहायता लेने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन (14416) चौबीसों घंटे उपलब्ध है। साथ ही अभिभावकों, शिक्षकों और समाज से अपील की गयी है कि वे छात्रों को शांत और तनावमुक्त माहौल प्रदान करें तथा अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचें।

.....

Next Post

शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

Thu Jun 18 , 2026
मुंबई, 18 जून (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की मुख्य बातें सामने आने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन तेजी देखी गयी और बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका ने ईरान के साथ सहमति […]

You May Like