
मंदसौर। मंडी सचिव मंदसौर लक्ष्मण सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि मंदसौर-नीमच जिला संभागीय निरीक्षण दल द्वारा मंडी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक MP43G2153 को रोककर जांच की गई। वाहन में 120 क्विंटल गेहूं का परिवहन किया जा रहा था, किंतु परिवहन हेतु आवश्यक कृषि उपज अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर निरीक्षण दल द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
प्रकरण में पांच गुना शुल्क 22,230, निराश्रित शुल्क 2,964 तथा समझौता शुल्क 3,000 सहित कुल 28,194 की राशि वसूल की गई।
