मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

सिवनी: जिले के घंसौर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों और स्टेशन मास्टर की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, घंसौर के नर्मदा नगर निवासी बृजेश ठाकुर (40) मंगलवार 16 जून की देर रात रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरियों के किनारे से गुजर रहे थे.

इसी दौरान वह किसी कारणवश मालगाड़ी की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से चोटिल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर और रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति का परीक्षण किया. जांच में शरीर के तीन से चार स्थानों पर हड्डियां टूटने की आशंका जताई गई. गंभीर चोटों और बेहतर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए चिकित्सकों ने बृजेश ठाकुर को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

Next Post

जमीन विवाद में एक की जान गई

Wed Jun 17 , 2026
नीमच: जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कानका में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके भाई, भाभी और भतीजे के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजनों ने […]

You May Like