शिवराज ने की पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा

नयी दिल्ली 22 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा की है और इसे कायराना कृत्य बताया है।

श्री चौहान ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों के इस निंदनीय कृत्य में हताहत नागरिकों के परिजनों के साथ पूरे देश की संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष नागरिकों पर कायरानापूर्ण हमले के समाचार से हृदय विचलित एवं आक्रोशित है।”

उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवान आतंकियों की कायरता का जवाब अवश्य देंगे। माँ भारती के वीर सपूतों के रहते जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने वालों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

Next Post

शाह श्रीनगर के लिए रवाना, आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे

Tue Apr 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीनगर रवाना हो गए हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने अपराह्न बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की घटना को […]

You May Like