सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले बस्तुआ ग्राम के हरिजन बस्ती के समीप आज सुबह भैंस चराने के दौरान जंगली भालू के हमले से दो लोगों की मौत हो गई है वहीं अन्य तीन लोग घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह के समय वस्तुआ के हरिजन बस्ती में बब्बू यादव अपनी मवेशी भैंस को चराने गया था जहां ऊसके ऊपर जंगली भालू के द्वारा हमला कर दिया गया ।
हल्ला गुहार सुनने के बाद समीप के ही दीनबंधु साहू, मनीष साहू और संतोष यादव सहित अन्य बचाने गए तो उनके ऊपर भी भालू हमला कर दिया। भालू के हमले से बब्बू यादव 70 वर्ष एवं दीनबंधु साहू 80 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस दौरान गंभीर रूप से घायल संतोष यादव ,मनीष साहू , तेजबली को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
लोगों के हमले के बाद भैंस को बनाया निशाना
बताया गया कि जंगली भालू कई लोगों पर हमला करने के बाद कुछ दूर पर भैंस को भी अपना निशाना बनाया और भैंस को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है भैंस के मुंह आंख के समीप गंभीर चोटे हैं जिससे वह भी गंभीर स्थिति में पड़ी हुई है।
हमला करने वाले भालू को भी मार दिया गया
बताया गया की घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चारों तरफ से जंगली भालू को घर करके उसको भी मौत के घाट उतार दिया गया है ऐसे में दो लोगों की जान लेने वाले वाकई लोगों को घायल करने वाला भालू भी अब मार दिया गया है।
मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर राजस्व , वन विभाग की टीम पहुंची है जिसके द्वारा जांच पड़ताल की गई है पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
