शाह श्रीनगर के लिए रवाना, आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीनगर रवाना हो गए हैं।

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने अपराह्न बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की घटना को देखते हुए श्री शाह नयी दिल्ली से श्रीनगर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय के कुछ बड़े अधिकारी भी श्रीनगर जा रहे है।

सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक में केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के निकट मंगलवार को एक संदिग्ध आतंकवादी हमले में कम से कम आठ पर्यटक घायल हो गए।

श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया कि हमला बैसरन मैदानी क्षेत्र में हुआ, जो पहलगाम के निकट स्थित एक सुंदर लेकिन गैर-मोटर वाहन योग्य स्थान है। वहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आठ घायलों को पहलगाम में एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में दो व्यक्तियों को गंभीर हालत में श्रीनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Next Post

एयर एम्बुलेंस सुविधा का होगा विस्तार: यादव

Tue Apr 22 , 2025
भोपाल, 22 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से नागरिकों की स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण किया जाए। कैंसर जैसे रोगों से ग्रस्त नागरिकों को आवश्यक उपचार सुविधाएं प्राथमिकता से दिलवाई जाएं। प्रदेश में अंगदान को प्रोत्साहित किया जाए। […]

You May Like