नई दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन गुरुवार को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंची।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हवाई अड्डे पर सुश्री वॉन डेर लेयेन का स्वागत किया। बाद में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने महात्मा के सार्वभौमिक शांति के संदेश को याद करते हुए राजघाट पर जा कर बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की।
वह शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत-यूरोपीय संघ की बहुआयामी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना।
