पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, आठ घायल

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, आठ घायल

इस्लामाबाद, 07 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्वी प्रांत पंजाब में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये हैं।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्षेत्र की पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना प्रांत के जरानवाला जिले में हुई, जहां एक तेज रफ्तार बस ने एक रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके कारण महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोगों की जान चली गयी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों में से कम से कम तीन की हालत गंभीर है।

दुर्घटना के बाद, पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना बस चालक की तेज गति और लापरवाही के कारण हुई।

Next Post

सेंसेक्स 3362 और निफ्टी 1078 अंक लुढ़का

Mon Apr 7 , 2025
मुंबई 07 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लागू करने और चीन की जवाबी कार्रवाई से वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध गहराने और अमेरिका में मंदी की आशंका में स्थानीय स्तर पर हुई भारी बिकवाली से आज दोपहर तक दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स 3244 और निफ्टी 1048 अंक […]

You May Like