नरसिंहगढ़ में गणगौर पर्व की रही धूम

नरसिंहगढ़: नगर में गणगौर पर्व उत्सव की धूम रही. परंपरानुसार, गीत गाकर अखंड सौभाग्य और परिवार की समृद्धि की कामना की गई.इस विशेष 16 दिनों के सुहाग पर्व गणगौर की धूम रही. महिलाओं ने माता पार्वती (गौरा) और शिवजी (ईसर) की मिट्टी की मूर्तियों की पूजा-अर्चना की. दिव्या नारी शक्ति महिला मण्डल प्रमुख व प्रदेश अध्यक्ष संतोष भूपेंद्र त्रिवेदी ने गणगौर उत्सव के बारे बताते हुए कहा कि इस पर्व का विशेष इंतजार रहता है.

नरसिंहगढ़ के नेहरू पार्क में पूजन कर महिलाओं ने दोहे बोले. गणगौर के साथ नगर के विभिन्न स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई. मां गणगौर ईशर की आरती की. अखंड सौभाग्य और परिवार की समृद्धि की कामना की गई. गणगौर होली के बाद चैत्र माह में मनाया जाने वाला एक पारंपरिक उत्सव है, जिसमें महिलाएं 16 दिनों तक पूजा करती है. यह त्योहार महिलाओं के लिए सुहाग और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

Next Post

तेज हवाओं के साथ बे मौसम बारिश दलहनी फसलों को नुकसान का डर

Sat Mar 21 , 2026
सिंगरौली:शुक्रवार एवं शनिवार की मध्य रात करीब-करीब समूचे ऊर्जाधानी में तेज हवाओं के झटके के साथ बैढ़न समेत कई अंचलों में तेज बारिश हुई है, कुछ अंचलों में बूंदाबांदी होने पर अन्नदाता कुछ समय के लिए राहत की सांस ली है।दरअसल पिछले तीन दिनों से मौसम ने करवट बदला है। […]

You May Like