कांग्रेस में प्रतिद्वंदता चरम पर, उठे विरोध के स्वर, नगर अध्यक्ष ने कहा, जारी होगा नोटिस

जबलपुर: नगर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर दोबारा चयनित हुए सौरभ नाटी शर्मा की नियुक्ति के विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। इस बार विरोधी राजनैतिक दल नहीं बल्कि कांग्रेस के ही पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने अन्य कांग्रेसियों के साथ मिलकर आवाज बुलंद की है कि कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा को तत्काल पद से हटाया जाए क्योंकि ये शुरू से ही कांग्रेस विरोधी रहे हैं।

उधर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने यह कहा है कि वे इन्हें जानते तक नहीं है क्योंकि कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में ये नहीं देखे गए। नगर अध्यक्ष ने तो ऐसे संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी तक करने की बात कही है। मतलब साफ है कि कहीं ये पार्टी की आपसी प्रतिद्वंदता संगठन का बड़ा अहित न कर दे। जबकि राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को पूरे प्रदेश व देश में मजबूत करने जुटे हुए हैं। हैरानी की बात ये है कि विजय कांडा ने अपने आप को मप्र कांग्रेस कमेटी का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बताया है जबकि नगर अध्यक्ष इन्हें पहचानने से भी इंकार कर रहे हैं।
राहुल गांधी को लिखा पत्र…
जानकारी के अनुसारे मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा ने राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को पत्र लिखा है और बताया कि जब केंद्रीय पर्यवेक्षक सरदार गुरदीप सिंह सप्पल ने अपनी रिपोर्ट में जबलपुर जिले के ग्रामीण और शहर अध्यक्ष बदलने की अनुशंसा की थी तो फिर कैसे सौरभ शर्मा को दोबारा अध्यक्ष बना दिया गया। जबकि कांग्रेस ने सृजन संगठन अभियान के तहत कांग्रेसियों से रायशुमारी भी ली थी। इससे साफ हो रहा है कि कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान सिर्फ दिखावा ही रहा क्योंकि ऊपरी स्तर पर कैसे रिपोर्ट में बदलाव हेा गया।
आत्मदाह तक की दे दी चेतावनी
मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा ने नवभारत को बताया कि उन्होनें दूरभाष में केंद्रीय पर्यवेक्षक सरदार गुरदीप सिंह सप्पल से बातचीत की तो उन्होनें कहा कि उन्होनें सौरभ शर्मा और नीलेश जैन को हटाने की अनुशंसा रिपोर्ट में की थी। आज मप्र में कंाग्रेस की स्थिति वेंटिलेटर पर है कृप्या उसे बचा लिया जाए, ये बात भी विजय कांडा द्वारा कही गई है।

श्री कांडा के अनुसार आने वाले एक सप्ताह के अंदर अगर सौरभ नाटी शर्मा को नहीं हटाया गया तो वे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के सामने पहुंचकर एक बोतल खून अपने शरीर से निकलवाएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगे। इसके बाद भी अगर कांग्रेस नहीं जागी तो विजय कांडा आत्मदाह भी करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पर्यवेक्षक, प्रभारी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की होगी। क्योंकि कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा शुरू में जनता दल से जुड़े थे और इन्होनें गांधी परिवार व कांग्रेसियों के पुतले भी फूंके थे।
इनका कहना है–
विजय कांडा न तो आज तक कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में दिखे हैं और न ही मैं इन्हें जानता हूं। माननीय राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान में प्रश्न चिह्न लगाने वाले ऐसे व्यक्ति के खिलाफ एक नोटिस जारी किया जाएगा। इस तरह के व्यक्ति विध्न डालने वाले होते हैं।
—सौरभ नाटी शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष।

Next Post

राहुल गांधी 'वोट अधिकार यात्रा' के दौरान स्कूली बच्चों से मिले, दी टॉफी

Tue Aug 19 , 2025
कांग्रेस नेता ने छात्रों से बात की और उन्हें टॉफी भी दी, सड़क किनारे लगी थी भीड़। नई दिल्ली, 19 अगस्त : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान आज अचानक अपनी गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे इंतजार कर रहे स्कूली बच्चों से मिले। उन्होंने बच्चों से […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।