बंगलादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के ऐतिहासिक घर का आधे से ज्यादा हिस्सा ध्वस्त

ढाका, (वार्ता) ढाका के धानमंडी के रोड नंबर 32 में बंगलादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के घर के आधे से अधिक हिस्से को ‘बुलडोजर मार्च’ नाम से विध्वंस अभियान में प्रदर्शनकारियों ने ध्वस्त कर दिया है। भारत में निर्वासन में रह रही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के ऑनलाइन भाषण के कुछ घंटों बाद प्रदर्शनकारियों ने इस काम को अंजाम दिया।

प्रदर्शनकारियों ने ऐतिहासिक संरचना को ध्वस्त करने के लिए आगे बढ़ते हुए “ नारा ए तकबीर”, “ची ची हसीना, लोज्जय बची ना”, और “दिल्ली ना ढाका, ढाका, ढाका” जैसे नारे लगाए। इस बीच धानमंडी रोड नंबर 5 पर स्थित शेख हसीना के आवास सुधा सदन को भी आग लगा दी गई।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य इमारत को ध्वस्त करने के बाद गुरुवार दोपहर को धानमंडी-32 घर में फिर से आग लगा दी।

आग तेजी से दाहिनी ओर बगल की इमारत में फैल गई, आग की लपटें ढही हुई संरचना को अपनी चपेट में ले रही थीं जिसक चलते वहां तत्काल लोगों को निकालने के प्रयास शुरू हो गए।

Next Post

तिरुमाला में श्री रामकृष्ण तीर्थ मुक्कोटि उत्सव 12 फरवरी को

Fri Feb 7 , 2025
तिरुमाला, (वार्ता) तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) 12 फरवरी को यहां श्री रामकृष्ण तीर्थ मुक्कोटि का वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित कर रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार शेषचलम में 3 करोड़ 50 लाख पवित्र तीर्थम हैं। हालाँकि, इन पवित्र स्थानों में सप्तगिरि में स्थित सात पवित्र […]

You May Like