तिरुमाला में श्री रामकृष्ण तीर्थ मुक्कोटि उत्सव 12 फरवरी को

तिरुमाला, (वार्ता) तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) 12 फरवरी को यहां श्री रामकृष्ण तीर्थ मुक्कोटि का वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित कर रहा है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार शेषचलम में 3 करोड़ 50 लाख पवित्र तीर्थम हैं। हालाँकि, इन पवित्र स्थानों में सप्तगिरि में स्थित सात पवित्र स्थान सबसे प्रसिद्ध हैं। उनमें स्वामी पुष्करिणी तीर्थम, कुमारधारा तीर्थम, तुम्बुरु तीर्थम, श्री रामकृष्ण तीर्थम, आकाशगंगा तीर्थम, पापविनासन तीर्थम और पांडव तीर्थम शामिल है।

ऐसा माना जाता है कि इन स्थानों पर स्नान करने से भक्त अत्यंत पवित्र हो जाते हैं और आनंद प्राप्त करते हैं।

Next Post

जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को 260 रन पर समेटा

Fri Feb 7 , 2025
बुलावायो (वार्ता) ब्लेसिंग मुजारबानी (सात विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने एकमात्र टेस्ट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को आयरलैंड को 260 रन पर समेटने के बाद एक विकेट पर 72 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं। आज यहां क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आयरलैंड ने टॉस […]

You May Like