जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को 260 रन पर समेटा

बुलावायो (वार्ता) ब्लेसिंग मुजारबानी (सात विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने एकमात्र टेस्ट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को आयरलैंड को 260 रन पर समेटने के बाद एक विकेट पर 72 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं।

आज यहां क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 31 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गवां दिये। इसके बाद लोर्कान टकर और एंडी मैक्ब्राइन ने पारी को संभालने का प्रयास किया। ट्रेवर ग्वांडू ने लोर्कान टकर (33) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मार्क ऐडेर ने एंडी मैक्ब्राइन के साथ पारी को संभाला और 127 रनों की साझेदारी की। मुजारबानी ने मार्क ऐडेर (78) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद एकबार फिर आयरलैंड के विकेट लगातार गिरते चले गये और पूरी टीम 56.4 ओवर में 260 के स्कोर पर सिमट गई। एंडी मैक्ब्राइन (90) रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाये।

जिम्बाब्वे की ओर ब्लेसिंग मुजारबानी ने 58 रन देकर सात विकेट लिये। रिचर्ड एन्गरावा को दो विकेट मिले। ट्रेवर ग्वांडू ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने दिन का खेल समाप्त होने के समय एक विकेट पर 72 रन बना लिये है और वह अभी आयरलैंड के स्कोर से 188 रन पीछे है। जिम्बाब्वे का एकमात्र विकेट बेन करन (12) के रूप में गिरा। स्टंप के समय ताकुडवनाशे काइटानो (नाबाद 26) और निक वेल्च (नाबाद 33) क्रीज पर मौजूद थे।

आयरलैंड की ओर से बैरी मक्कार्थी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

पंजाब एफसी ने ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नेशनल फाइनल में जगह पक्की की

Fri Feb 7 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के दिल्ली रीजनल राउंड में फारवर्ड विशाल यादव की शानदार हैट्रिक की बदौलत पंजाब एफसी इस अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट के नेशनल फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। नेशनल फाइनल अप्रैल में गोवा में होगा। आज यहां फ्रंटियर फुटबॉल क्लब […]

You May Like