संजय टाइगर रिजर्व में 6 दिवसीय हाथी महोत्सव का समापन

सीधी:संजय टाइगर रिजर्व सीधी के वन परिक्षेत्र दुबरी के खैरी झील हाथी कैंप में आज हाथी महोत्सव का समापन सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। हाथी महोत्सव का शुभारंभ 9 अक्टूबर 2026 को क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम व सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के उपस्थिति में किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश भगवान के रूप में पूजे जाने वाले गजानन बापू ,शांभवी ,भारत व चित्रा को नहला धुला फूलों की माला पहना सजाया जाकर पूजा अर्चना कर की गई। इस दौरान गन्ने व रोटियों के साथ हाथियों को केला, सेव अनार,नाशपाती इत्यादि फलों का भोग लगाया गया।

तदोपरांत अतिथियों का स्वागत सम्मान वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक सिंह के वन स्टाफ के लोगों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। उपसंचालक राजेश कन्ना टी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संजय टाइगर रिजर्व सीधी में वर्ष 2019 से हाथी महोत्सव मनाया जा रहा है। यह हाथी महोत्सव सितंबर एवं अक्टूबर माह में आयोजित किया जाता है। यह महाउत्सव 5 से 7 दिन तक चलता है। इस दौरान वर्ष भर गस्ती एवं ट्रैकिंग में लगे हाथियों को आराम दिया जाता है तथा नहला धुला तेल मालिश कर पूजा अर्चना की जाती है। 6 दिन चले इस हाथी महोत्सव में संजय टाइगर रिजर्व सीधी अंतर्गत दुबरी रेंज में तैनात चार हाथियों बापू, शांभवी, भरत, चित्रा की सेवा एवं पूजा अर्चना की गई जो आज से पुनः अपने कार्य पर वापस जा रहे हैं।

टाइगर रिजर्व क्षेत्र दिनों दिन प्रगति कर रहा- डा. राजेश मिश्रा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीधी सांसद डा. राजेश मिश्रा ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम काफी सराहनीय एवं प्रेरणादायक होते है। हम देख रहे हैं कि हमारा टाइगर रिजर्व क्षेत्र दिनों दिन प्रगति कर रहा है।जो पर्यावरण संरक्षण के साथ जिले की आर्थिक स्थिति सुधार रहा है। यहां लोगों की उपस्थिति यह बताती है कि हमारे टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अधिकारी ,कर्मचारी लग्नशीलता तथा सामंजस्य से कार्य कर रहे हैं। वही कार्यक्रम का मंच संचालन कर रही दुबरी पूर्वी क्षेत्र की बीट गॉर्ड सुश्री शिवांगी द्विवेदी को उनके सुनियोजित ढंग से मंच संचालन की सराहना मुख्य अतिथि सहित उपस्थित जनों द्वारा की गई।

Next Post

गिरनार पर्वत की थीम पर सजा दुर्गा पंडाल, 15 लाख का बजट; 1987 से विराज रहीं मां दुर्गा

Wed Oct 14 , 2026
भोपाल: में इस बार दुर्गा पंडाल में गिरनार पर्वत की थीम को साकार करने की कोशिश की गई है। गिरनार पर्वत पर चढ़कर देवी मां के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा को पंडाल में दर्शाया गया है। इसे तैयार करने के लिए करीब 15 लाख रुपये का […]

You May Like

Play sound