पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस  नमन करेगी

ग्वालियर: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस द्वारा आज रविवार प्रातः 11.30 बजे पड़ाव स्थित शास्त्री प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया जायेगा।  शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आज 11 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे समस्त कांग्रेसजन पड़ाव स्थित शास्त्री प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करेंगे।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद, वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रदेश, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, युवा, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, कांग्रेस विभाग प्रकेाष्ठ, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Next Post

गोरेगांव में घर में लगी आग में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Sun Jan 11 , 2026
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र में गोरेगांव पश्चिम के भगत सिंह नगर इलाके में शनिवार तड़के एक रिहायशी घर में भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। इस दुखद घटना में एक पिता और उनके दो बच्चों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके […]

You May Like