MSP बीमा और गौशाला के मुद्दे पर किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

इटारसी। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार शक्ति सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिला सहमंत्री रजत दुबे ने बताया कि प्रदेशव्यापी ज्ञापन अभियान के अंतर्गत यह ज्ञापन तहसील स्तर पर सौंपा गया है। किसान संघ ने मांग की कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए। वर्तमान में खाद वितरण में अव्यवस्था है, किसान लंबी कतारों में खड़े होकर टोकन ले रहे हैं, लेकिन आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही है।

संघ का कहना है कि प्रशासन किसानों और किसान संगठनों से चर्चा कर पारदर्शी व्यवस्था बनाए। खाद वितरण नगद प्रणाली से किया जाए। इसके साथ ही किसानों को सिंचाई हेतु प्रतिदिन 10 घंटे बिजली मिले तथा जले हुए ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं। रबी सीजन पूर्व नहरों की सफाई कराई जाए ताकि टेल क्षेत्र के किसानों को भी पानी मिल सके।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सड़कों पर घूम रहे गोवंश के लिए सरकार उचित व्यवस्था कर गौशालाओं का निर्माण कराए। खरीफ फसल में बीमा लाभ से वंचित किसानों को शीघ्र लाभ दिया जाए। साथ ही मंडियों में समर्थन मूल्य से नीचे उपज खरीदी पर रोक लगाई जाए और सभी शासकीय गोहे का सीमांकन कर निर्माण कार्य कराया जाए।

 

Next Post

संवेदनहीनता ने ले ली युवक की जान, सूचना के 3 घंटे बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस

Sat Sep 13 , 2025
सतना : ट्रेन से गिरकर घायल युवक को यदि समय रहते उपचार की सुविधा मिल गई होती तो संभवत: उसे एक लावारिस की तरह जान नहीं गंवानी पड़ती. सीएचसी द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद भी 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची. नतीजतन उपचार के आभाव में युवक ने दम […]

You May Like