
नीमच। गुप्ता नर्सिंग होम में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने शव को बाहर निकालकर धरना-प्रदर्शन भी किया।
जानकारी के अनुसार मरीज दो दिन पहले भादवा माता में था, जहां पास के गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर ने पेशाब की नली डालने की कोशिश की, जिससे अत्यधिक खून बहने लगा। हालत बिगड़ने पर उसे नीमच अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक दिन बाद उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के नाम पर पैसे तो ले लिए, लेकिन सही स्थिति नहीं बताई और उन्हें गुमराह किया। उनका कहना है कि लापरवाह इलाज के कारण ही मरीज की जान गई और जिम्मेदार डॉक्टर पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
