वारदात के बाद 13 दिन तक इंदौर में थी सोनम, राज है मास्टर माइंड

इंदौर. राजा रघुवंशी की हत्या पहले से ही साजिश के तहत की गई थी. इस जघन्य वारदात की योजना राजा की शादी के 11 दिन पहले ही बना ली गई थी. मेघालय पुलिस की जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पूछताछ में सामने आया है कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाह ही है.

शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने एक प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी 19 मई को ही शिलॉन्ग पहुँच गए थे. इन सभी को सोनम और उसके प्रेमी राज ने बाकायदा भेजा था.ताकि वह हत्या को अंजाम दे सकें. इसके बाद ही सोनम और राजा 21 मई को शिलांग पहुंचे थे. 23 मई को राजा की सोनम के साथ आखिरी लोकेशन ट्रेस हुई थी, जिसके बाद उसका कोई संपर्क नहीं हुआ. वहीं 2 जून को एक जंगल से राजा का शव बरामद हुआ, और जांच में यह साफ हुआ कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी. हत्या के बाद सोनम 13 दिन तक इंदौर में रही. फिर वहां से गाजीपुर चली गई. आरोपियों की कॉल डिटेल्स, होटल बुकिंग्स, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से पूरा घटनाक्रम जोड़ा गया है.

कई तकनीकी साक्ष्य जुटाए पुलिस ने

मेघालय पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने इस मामले में तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल्स, होटल की बुकिंग जानकारी, सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पूरी साजिश की कड़ियाँ जोड़ ली हैं.

अब तक की जांच में क्या सामने आया

साजिश की शुरुआत राजा रघुवंशी की हत्या की योजना उसकी शादी के 11 दिन पहले बना ली गई थी. मास्टरमाइंड सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाह था.

हत्या में शामिल आरोपी सोनम, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत.

पूर्व नियोजित तीन आरोपी 19 मई को ही शिलॉन्ग पहुंच गए थे.

राजा ने 23 मई को आखिरी बार परिवार से बातचीत की थी.

सोनम 25 मई को शिलॉन्ग से लौटकर इंदौर आई और 7 जून तक यहां रही.

पुलिस को कैसे मिला सुराग

कॉल डिटेल, होटल बुकिंग्स, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों से पुलिस ने हत्या की पूरी कड़ी जोड़ी.गिरफ्तारी और खुलासा 9 जून को सोनम गाजीपुर में पकड़ी गई. वहां से पूछताछ के बाद पूरी साजिश का खुलासा हुआ.

Next Post

बड़वाह के सिरलाय पंपिंग स्टेशन में मिली लाश: नहर की जाली में फंसा था शव

Thu Jun 12 , 2025
बड़वाह. नगर से लगभग 2 किलोमीटर दूर महेश्वर रोड पर स्थित ओंकारेश्वर नहर परियोजना के चतुर्थ चरण से एक युवक का शव मिला है। जिसकी पहचान छोटू उर्फ अभिषेक यादव उम्र 18 वर्ष निवासी सिरलाय है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सिरलाय पंपिंग स्टेशन के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित […]

You May Like