बड़वाह के सिरलाय पंपिंग स्टेशन में मिली लाश: नहर की जाली में फंसा था शव

बड़वाह. नगर से लगभग 2 किलोमीटर दूर महेश्वर रोड पर स्थित ओंकारेश्वर नहर परियोजना के चतुर्थ चरण से एक युवक का शव मिला है। जिसकी पहचान छोटू उर्फ अभिषेक यादव उम्र 18 वर्ष निवासी सिरलाय है। मंगलवार सुबह करीब 11

बजे सिरलाय पंपिंग स्टेशन के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया कि नहर की जालियों में एक शव फंसा हुआ है। पुलिस ने नावघाट खेड़ी के गोताखोर प्रदीप केवट और बाबूलाल मंगले को मौके पर बुलाया। दोनों ने नहर में उतरकर शव को बाहर निकाला। गोताखोर प्रदीप केवट के अनुसार, शव लगभग 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत होता है।मृतक के शरीर पर शर्ट और जींस पहनी हुई थीं। उसकी जेब से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। शव को बड़वाह के शासकीय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Next Post

करोड़ों का सायबर फ्रॉड करने वाले आरोपी को जमानत नहीं

Thu Jun 12 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने करोड़ों रुपए के साइबर फ्रॉड के आरोपी को जमानत देने से इंकार कर दिया है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी बैंक खातों से राशि को निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर करता था। जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने कहा है कि मामले में आरोपी […]

You May Like