सटोरिए ने एसीपी का स्वागत कर फोटो किया वायरल

फोन लगाकर सटोरिए को लगाई फटकार
किसी भी अपराधी का थाने में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

इंदौर:जोन 01 के नवागत एसीपी गुरुवार को आजाद नगर थाने स्थित आफिस पहुंचे. यहां उनसे मिलने स्थानीय लोगों के अलावा कई अधिकारी भी पहुंचे. इस दौरान एक सटोरिया इरफान बिहारी ने भी मौके का फायदा उठाते हुए एसीपी को गुलदस्ता भेंट कर, उनके साथ फोटो क्लिक करवा ली. फिर सटोरिए ने वहीं फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब एसीपी हिमांशु कार्तिकेय को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए सटोरियों को फटकार लगाई और तुरंत फोटो हटाने का निर्देश दिया. इतना ही नहीं नवागत एसीपी ने थाने में किसी भी तरह के अपराधी के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की सख्त हिदायत दे दी. उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब किसी भी अपराधी को थाने या उनके ऑफिस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि इरफान बिहारी के खिलाफ सट्टे और कसीनो से जुड़े कई प्रकरण आजाद नगर थाने में दर्ज हैं. पहले भी उस पर कार्रवाई हो चुकी है.

ऑफिस पास में होने से आसानी से आ रहे
एसीपी हिमांशु कार्तिकेय का कहना है कि पहले उनका ऑफिस थाने से दूर था, जिससे अपराधी पुलिस स्टेशन तक आने से कतराते थे. लेकिन अब ऑफिस पास में होने से कोई भी आसानी से पहुंच सकता है. उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि अपराधियों पर नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना जांच के प्रवेश न दिया जाए

Next Post

रिटायर्ड अधिकारियों पर साइबर ठगों का कहर

Fri Feb 14 , 2025
पेंशन अकाउंट कर रहे खाली इंदौर: शहर में रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों को साइबर ठगों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ठग वॉट्सऐप मैसेज, फोन कॉल और एसएमएस के जरिए अधिकारियों को झांसे में ले रहे हैं. वे खुद को कोषालय का अधिकारी बताकर पेंशन रिकॉर्ड में गलती होने की […]

You May Like