हार्डवेयर दुकान कर्मचारी पर हमला, 10 हजार लूटे या गिरे

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने हार्डवेयर कर्मचारी को घेरकर जानलेवा हमला कर दिया‌‌। इस दौरान घायल के 10 हजार लूटे गए या गिर गए इस पर रहस्य बना है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी आशीष रजक (18) एक हार्डवेयर दुकान में काम करता है। वह अपने दुकान मालिक से 10 हजार रुपये लेकर घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह सब्जी मंडी कलारी के पास कटरा गली पहुँचा, दो अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने आशीष को रोककर तलाशी लेनी चाही। विरोध करने पर बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नियत से डंडों से हमला कर दिया। एक आरोपी ने आशीष के सिर पर डंडा मारने की कोशिश की, लेकिन झुक जाने के कारण चोट उसकी पीठ पर लगी। इसके बाद बदमाशों ने उसकी जांघ और दोनों हाथों की कोहनियों पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले के दौरान बदमाशों ने धमकी दी कि जो भी माल है दे दे, वरना जिंदा नहीं बचेगा।शोर सुनकर आशीष का दोस्त विपिन विश्वकर्मा मौके पर पहुँचा। उसे आता देख दोनों हमलावर वहाँ से भाग निकले। इस खींचतान में आशीष के पास रखे 10,000 भी गायब हो गए‌ । संघर्ष के दौरान आशीष के पास रखे 10 हजार रुपये या तो बदमाशों ने छीन लिए या वे कहीं गिर गए ये स्पष्ट नहीं हो सका‌ पीड़ित ने अधारताल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

Next Post

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बल्लियों से भरा वाहन जब्त

Sat Feb 28 , 2026
ढीमरखेड़ा/कटनी। जंगलों में अवैध लकड़ी के परिवहन पर नकेल कसते हुए ढीमरखेड़ा वन विभाग ने देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग की टीम ने ग्राम बिचुआ के पास गश्त के दौरान करीब 30 नग कीमती बल्लियों और जलाऊ लकड़ी से लदे एक चार पहिया वाहन को पकड़ने […]

You May Like

मनोरंजन