शिमला 07 जून (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार रविवार को चंबा जिले के खज्जियार स्थित एक मतदान केंद्र पहुंचे और वहां तैनात चुनाव अधिकारियों तथा कर्मचारियों से बातचीत की।
इस दौरान श्री कुमार ने युवा मतदाताओं से भी संवाद किया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। इससे पहले वह धर्मशाला गये थे, जहां उन्होंने चुनाव अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची को अद्यतन रखने और उसकी शुद्धता बनाए रखने में बीएलओ की भूमिका की सराहना की।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में नंबर 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है।
