दोहा, 10 मई (वार्ता/स्पूतनिक) पश्चिम एशिया में शुरू हुए संघर्ष के बाद से पहली बार कतर की तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की एक खेप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में जहाज़ों की ट्रैकिंग के डेटा के हवाले से यह दावा किया गया है।
रिपोर्ट में बताया गया कि अल-खरैतियत नाम का यह जहाज़ मई की शुरुआत में रास लफान निर्यात संयंत्र से रवाना हुआ था। यह जहाज़ अब पाकिस्तान की ओर निकल गया है और फिलहाल ओमान की खाड़ी में है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किये। ईरान ने इन हमलों का सैन्य जवाब देने के साथ-साथ होर्मुज जल डमरूमध्य को भी बंद कर दिया है। इसकी वजह से दुनियाभर में तेल एवं एलएनजी की आपूर्ति बाधित हुई है।
