
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में 2016-17 निःशक्त जन एक्ट लागू नहीं होने से विकलांग जनों के साथ आम जन का अत्याचार कुछ ज्यादा ही बढ़ता जा रहा हे । विकलांग बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती ही जा रही हे । जिस पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त महासचिव अनूप जौहरी शीघ्र ही ग्वालियर आई जी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को 2016-17 निःशक्त जन एक्ट की किताब भेंट करेंगे जिससे पुलिस एवं प्रशासन इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी करे।
प्रदेश महासचिव जौहरी ने बताया कि आज प्रदेश में 2016-17 निःशक्त जन एक्ट लागू नहीं होने से विकलांग जनों के साथ आम जन का अत्याचार कुछ ज्यादा ही बढ़ता जा रहा है। विकलांग बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। ग्वालियर सीमा में आने वाले सभी थानों में निःशक्त जन एक्ट का नोटीफिकेशन जारी किए जाने अधिनियम की कानूनी किताबें भेंट की जायेंगी।
उन्होंने कहा कि विकलांग, वृद्ध, विधवा एवं परित्यागता निराश्रितों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मात्र 600 रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है जिसमे वृद्धि कर उक्त सभी निराश्रितों को सम्मान जनक सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के साथ पत्राचार किया जाएगा। इसके अलावा विकलांग जनों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नि शुक्ल आवास दिये जाने हेतु कम से कम 25 से 30 प्रतिशत कोटा निर्धारित कर आवास दिये जाने का भी मांगपत्र शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखा जाएगा। साथ ही ग्वालियर सीमा में जितने भी मैरिज गार्डन है । उनमें अपने रिश्तेदारो की शादी पार्टियों में शामिल होने के लिए भोजन के काउंटर तक विकलांग जनों की पहुंच आसान हो , इसके लिए ग्वालियर निगम कमिश्नर संघ प्रिय से भी शीघ्र चर्चा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दामोदर दास कोरी की अनुशंसा पर एवं प्रदेश प्रभारी संजय कामले की सहमति से कांग्रेस कमेटी के मप्र के अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा अनूप जौहरी को प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। इससे जहां कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ को और बल मिलेगा। वहीं कांग्रेस भी मजबूत होगी। जौहरी ने अपने मनोनयन पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जीतू पटवारी एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दामोदर दास कोरी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, जिसमें खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी राज कुमार शर्मा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हमीद खां उस्मानी, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला सचिव देवेन्द्र वर्मा, प्रकोष्ठ उपाध्याय परमाल सिंह कुशवाहा, जिला सचिव मनोज भिलवार, जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र मिश्रा, दिनेश प्रजापति, अनूप परिहार आदि उपस्थित थे।
