एक्टिवा की डिग्गी से 3.47 लाख रूपये पार

ग्वालियर। तानसेननगर रोड़ स्थित एलआईसी ब्रांच परिसर की पार्किंग में खड़ी एक्टिवा की डिग्गी तोड़कर बदमाश 3 लाख 47 हजार रूपये निकाल ले गये। एलआईसी एजेंट ने घटना की शिकायत तत्काल पड़ाव थाने में की। पुलिस शुरू से मामले को संदिग्ध मान रही थी। लम्बी जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को नगदी चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी भी आसपास के सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

शहर के महाराजपुरा डीडी नगर जीएम-590 निवासी आकाश गुप्ता एलआईसी एजेंट है। वे पॉलिसी धारकों से मिली हुई राशि को ऑफिस में जमा कराने आए थे।तानसेन नगर रोड स्थित एलआईसी की ब्रांच पहुंचे और वहां पार्किंग एरिया में अपनी एक्टिवा खड़ी कर दी। आकाश को कुछ दस्तावेजों के प्रिंट आउट निकालने थे। इसलिए वह पैदल ही बाहर निकल आए। गाड़ी पार्किंग में ही खड़ी रहने दी। पार्किंग से बाहर निकलते समय उन्होंने डिक्की को अच्छी तरह लॉक कर दिया था। प्रिंट आउट लेने के बाद वह कुछ देर चाय पीने के लिए रुक गए। वापस पार्किंग एरिया में पहुंचने पर आकाश के होश उड़ गए। उनकी गाड़ी की डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखा बैग जिसमें 3.47 लाख रुपए थे वह चोरी हो चुका था। आकाश ने तत्काल यह बात अपने ऑफिस में जाकर बताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।

पर्किंग में नहीं हैं सीसीटीवी कैमरे

गुप्ता ने जिस पार्किंग में अपना दोपहिया वाहन खड़ा किया था। वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इससे घटना करने वालों का कोई स्पष्ट फुटेज नहीं मिल सका है। पुलिस को आशंका है कि किसी के पास पुष्ता सूचना थी कि गाड़ी डिग्गी में कैश रखा हुआ है। यही वजह है कि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।

Next Post

योग दिवस: सांसद -विधायक और प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल 

Sat Jun 21 , 2025
सीधी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीधी जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाला विशाल योग कार्यक्रम खराब मौसम और तेज बारिश के कारण खुले मैदान में नहीं हो सका। आयोजन स्थल बदला गया और कार्यक्रम को मानस भवन में स्थानांतरित कर उत्साहपूर्वक और गरिमामयी ढंग से सम्पन्न किया गया।   इस […]

You May Like