​ब्यावरा मंडी में गेहूं की बम्पर आवक: महज 8 दिनों में पहुँचा 1 लाख क्विंटल के पार

ब्यावरा: शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरु कर दी गई है किंतु कृषि मंडी में इन दिनों गेहूं की बम्पर आवक जारी है. अप्रैल माह के 8 दिन में ही स्थानीय मंडी में 1 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो गई.जानकारी के अनुसार अप्रैल माह की 4 तारीख को 13, 409 क्विंटल, 5 तारीख को 11, 551 क्विंटल, 7 अप्रैल को 16,107 क्विंटल, 8 तारीख को 13.440 क्विंटल, 11 तारीख को 11,059 क्विंटल, 15 तारीख को 15, 652 क्विंटल, 16 अप्रैल को 12.943 क्विंटल तथा 18 अप्रैल को 11,608 क्विंटल गेहूं की आवक मंडी में हुई. इस तरह इन 8 दिन में ही 1 लाख 5 हजार 764 क्विंटल गेहूं की आवक रही.
अधिक अवकाश से होती है परेशानी
प्राय: कृषि मंडी में अधिकांशत: अवकाश होने के कारण उपज का विक्रय करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अप्रैल माह में ही मंडी में काफी अवकाश रहा. अप्रैल माह की 2, 3,12, 13, 14 तारीख को अवकाश रहा. इसके बाद 17 एवं 19 तथा 20 अप्रैल को भी अवकाश है. इस तरह सीजन के समय अधिक दिनों तक अवकाश के कारण उपज विक्रय करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. इन दिनों शादी ब्याह का सीजन होने तथा अन्य जरुरी कार्यो के चलते पैसों की आवश्यकता को देखते हुए मंडी में अवकाश होने की स्थिति में मजबूरी में कम भाव पर बाजार में उपज बेचना पड़ता है.

Next Post

​MP Politics: नारी शक्ति वंदन बिल पर घमासान, बाजपेई बोले मीडिया से बच रही कांग्रेस, महिलाओं के मुद्दे पर पार्टी में असहमति?

Mon Apr 20 , 2026
भोपाल: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिरने के बाद मध्यप्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज होती जा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कांग्रेस की गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि […]

You May Like

मनोरंजन