भोपाल में 31 मई को ड्रोन उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। इस वजह से सुरक्षा के मद्देनज़र राजधानी के कई हिस्सों में विशेष एहतियात बरता जा रहा है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त, आंतरिक सुरक्षा और सूचना शाखा द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार, प्रधानमंत्री के SPG सुरक्षा घेरे के तहत आगमन और कार्यक्रम स्थल के 5 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून या किसी भी प्रकार के फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ान पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

यह प्रतिबंध 31 मई को सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रभावशील रहेगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की फ्लाइंग एक्टिविटी को प्रतिबंधित क्षेत्र में आदेश का उल्लंघन माना जाएगा और इसके अंतर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आदेश में कहा गया है कि यह कदम प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Next Post

गलत इलाज करने वाले डॉक्टर पर हो कार्यवाही 

Wed May 28 , 2025
जबलपुर। महिला के साथ डॉक्टर द्वारा गलत ईलाज करने पर उचित दंडात्मक कार्यवाही एवं आर्थिक क्षति के भुगतान करने के लिए कलेक्टर के नाम समाजवादी पार्टी एवं महिला के परिजनों ने ज्ञापन सौंपा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने बताया कि कंपनी गेट, गली नं. 5. ग्वारीघाट रोड […]

You May Like