आज से दस दिन तक मनेगी अहिल्याबाई की जयंती

ग्वालियर: रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर 21 से 31 मई तक मनाएगी। इस दौरान गोष्ठियां, शोभायात्रा, महिला सशक्तिकरण दौड़, कॉलेज विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटक, सांस्कृति कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसी क्रम में आज 21 मई को बाइक रैली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने अहिल्याबाई की जयंती की तैयारियों को लेकर मुखर्जी भवन में आयोजित महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। 31 मई को देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म के 300 वर्ष पूरे हो रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी इस अवसर पर 10 दिन पहले से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी मनाने जा रही है।

जिसकी शुरूआत 21 मई को बाइक रैली से होगी। यह बाइक रैली शाम 5 बजे महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि से प्रारंभ होकर फूलबाग चौराहा, नदी गेट, शिंदे की छावनी, डीडी मॉल होते हुए समाधि स्थल पर समाप्त होगी। इससे पहले भाजपा नेत्रियों द्वारा लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों और आदर्शों को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

Next Post

कॉस्मो वैली की लिफ्ट फिर रुक गई, लोग फंसे

Wed May 21 , 2025
ग्वालियर: सिरोल रोड पर स्थित मल्टीस्टोरी बिल्डिंग कॉस्मो वैली की लिफ्ट फिर रुक गई। यह वाकया मंगलवार रात हुआ। लिफ्ट के अंदर लोग कई घंटे तक फंसे रहे। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।