
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राजधानी भोपाल में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाने वाला भव्य स्वदेशी मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन 16 से 19 सितंबर तक भोपाल हाट परिसर (डीबी मॉल के पास) में होगा।
हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा के प्रयासों से आयोजित यह मेला केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बनेगा।
मेले में स्वदेशी व्यंजन, पारंपरिक शिल्पकला, हाथ से बने वस्त्र, साज-सज्जा सामग्री, जैविक और हर्बल उत्पाद सहित कई स्थानीय वस्तुएं उपलब्ध होंगी।
इसका शुभारंभ 16 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी अपनाओ आत्मनिर्भर बनाओ संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
ल
विधायक रामेश्वर शर्मा ने नागरिकों से परिवार सहित मेले में शामिल होने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देने का आह्वान किया है।
