महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री, सुनेत्रा पवार को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर सुनेत्रा पवार को उनकी शुभकामनाएं।

पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि सुनेत्रा पवार राज्य की जनता के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी तथा दिवंगत अजितदादा पवार के विजन को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगी। प्रधानमंत्री के इस संदेश को राज्य की राजनीति में महिला नेतृत्व के प्रति सम्मान और समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post

सौ वर्ष पुराने लोअर चंदिया बांध की मरम्मत के निर्देश, कलेक्टर ने किया लोअर चंदिया डैम का निरीक्षण

Sat Jan 31 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला कलेक्टर संदीप जी आर ने अधिकारियों के साथ लोअर चंदिया डैम का निरीक्षण किया। कलेक्टर शाहगढ़ विकासखंड पहुंचकर चंदिया डैम पहुंचे जहां उन्होंने चंदिया बांध का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बांध की मरम्मत करने के लिए कार्य योजना तैयार […]

You May Like

मनोरंजन