जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला रामपुर में टीआई ने एक घर में पथराव कर दिया जिसमें युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रकाश बेन 54 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पार्लर की दुकन में काम करता है।
बीती देर रात अपने घर के सामने खड़ा था, तभी सोहिल खान उर्फ जुनैद उर्फ टीआई उसके पास आया एवं शराब पीने के लिये 500 रूपये मागने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो पत्थर उठाकर उसके घर के दरवाजे पर मारा, जिससे दरवाजा टूटा फूट गया एवं पत्थर से उसके हाथ एंव कमर में चोट पहुंचा दी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
