गुरु पूर्णिमा पर व्यास पूजा एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन 

चांचौड़ा। च्यवन ऋषि की नगरी प्राचीन काल में चम्पावती के नाम से विख्यात चांचौड़ा बना मिनी वृंदावन गुरु पूर्णिमा व्यास पूर्णिमा के अवसर पर चांचौड़ा क्षेत्र के तपोवन श्री राम टेकरी पर गुरु पूर्णिमा के अवसर विशाल भंडारे का आयोजक किया गया इसी क्रम में चांचौड़ा नगर के सत्यनारायण मन्दिर, भक्तमाल जी मंदिर, बायपास चोपड़ा हनुमान मंदिर, गुरु महाराज का प्रसिद्ध स्थान अंबाला धाम,बाग- बागेश्वर धाम स्थित गिर्राज धरण मंदिर, संत श्री रामानन्द आश्रम निचला बीनागंज में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महंत श्री मुनिश्वर दासजी महाराज जी के द्वारा अपने अनेक शिष्यों को गुरु दीक्षा दी गई, महंत श्री महाप्रभु दास महाराज भी के उनके साथ रहे द्वारा अपने अनेक साथ रहे तत्पश्चात संत श्री रामानन्द आश्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम जयसिंह पुरा खेड़ापति हनुमान जी मंदिर, हीरामन हनुमान मंदिर रानी खेजड़ा कलां,पैची गुरु महाराज मन्दिर एवं अन्य धार्मिक स्थलों, मन्दिरो, आश्रमों और विद्यालयों गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु शिष्य परम्परा का निर्वहन करते हुए गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास श्रृद्धा भक्ति से श्रद्धालुओं अपने अपने गुरुओं का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Next Post

बगैर लायसेंस-बगैर अनुमति बना रहे थे कंपोस्ट खाद  

Mon Jul 14 , 2025
खरगोन। जिले में अमानक खाद बिक्री की आशंका को लेकर किसान संगठनों की बार-बार की जा रही शिकायतें सही साबित होती नजर आ रही है। कृषि विभाग की टीम ने मेनगांव के एक खेत में चल रहे जैविक कंपोस्ट खाद निर्माण के खेल को उजागर किया है। कार्रवाई के दौरान […]

You May Like