बगैर लायसेंस-बगैर अनुमति बना रहे थे कंपोस्ट खाद  

खरगोन। जिले में अमानक खाद बिक्री की आशंका को लेकर किसान संगठनों की बार-बार की जा रही शिकायतें सही साबित होती नजर आ रही है। कृषि विभाग की टीम ने मेनगांव के एक खेत में चल रहे जैविक कंपोस्ट खाद निर्माण के खेल को उजागर किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 650 कम्पोस्ट खाद के बैग जब्त करने के बाद सहकारी समिति के सुपुर्द किया है।

मिली जानकारी अनुसार रविवार देर शाम एसडीएम बीएस कलेश ने कृषि अमले के साथ मेनगांव क्षेत्र स्थित खेत में बनाई जा रही जैविक कंपोस्ट खाद का खुलासा किया है। कृषि विभाग अधिकारियों के मुताबिक मेनगांव थाना क्षेत्र में विद्युत ग्रीड के पीछे खेत में एसडीएम के साथ कृषि विभाग की टीम शाम के समय पहुंची। मौके पर मुंबई की एबीसी नामक कंपनी का खाद बरामद हुआ, जिसे लकड़ी और मक्का जलाकर बनाया जा रहा था। मौके पर मौजूद मैनेजर रोहित मालवीया बिस्टान से प्रशासन की टीम ने पूछताछ की, जिसमें वह खाद बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर दी गई कोई अनुमति नही बता सका।

विभाग से नही ली कोई अनुमति

– खाद बनाने के लिए कृषि विभाग से कोई अनुमति नही ली गई है। यह बिना अनुमति के जैविक के नाम कम्पोस्ट खाद का निर्माण हो रहा था। 650 बोरी खाद मौके से जब्त किया गया है। जांच के बाद वरिष्ठ अधिकारी कार्यवाही करेंगे।- गिरीधारी लाल भंवर, वरिष्ठ विकासखण्ड कृषि अधिकारी

Next Post

राजपूत समाज द्वारा हरदा घटना को लेकर सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

Mon Jul 14 , 2025
भैसदेही। तहसील मुख्यालय मे हरदा में घटित हुई घटना को लेकर राजपूत समाज भैंसदेही के सदस्यों ने अनुविभागीय अधिकारी शैलेन्द्र हनोतिया को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हरदा मुख्यालय पर महाराणा प्रताप छात्रावास में म.प्र. पुलिस द्वारा छात्रावास में प्रवेश कर छात्रो एवं छात्राओं […]

You May Like