
भैसदेही। तहसील मुख्यालय मे हरदा में घटित हुई घटना को लेकर राजपूत समाज भैंसदेही के सदस्यों ने अनुविभागीय अधिकारी शैलेन्द्र हनोतिया को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हरदा मुख्यालय पर महाराणा प्रताप छात्रावास में म.प्र. पुलिस द्वारा छात्रावास में प्रवेश कर छात्रो एवं छात्राओं को एवं उपस्थित राजपुत समाज के गणमान्य व्यक्तियों को बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर घायल कर दिया। राजपूत समाज के एवं करणी सेना तथा अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह सहीत सभी को बर्बरता पूर्वक लीठियों से पीटा गया। पुलिस द्वारा छात्राओं के साथ भी लाठियों से मार कर घायल किया गया। भैसदेही तहसील के सर्व राजपूत समाज परिवार के सदस्यों नें कहा की वें शासन प्रशासन के इन कृत्य की भर्त्सना करते है। एवं चेतावनी देते है गिरफ्तार समाज के सदस्यों को बिना शर्त रिहा किया जायें। जिस व्यापारी द्वारा 420 का कृत्य किया गया है उसे रिमांड पर लेकर और कितने व्यक्तियों के साथ घोखाधड़ी की गई है जॉच कि जायें।हरदा कि घटना का समाधान न होने पर शांतिपूर्ण ढंग से चक्काजाम एवं भैंसदेही बन्द किया जाएगा।
