करणी सेना पर लाठीचार्ज का बदला अब आंदोलन से लेंगे

देवास। हरदा में करणी सेना के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अब करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सोमवार को देवास पहुंचे और उन्होंने प्रेस से बातचीत में राज्य सरकार और प्रशासन को तीखा संदेश दिया।

शेरपुर ने कहा कि—

> “हमने अपनी आंखों से देखा कि किस तरह से हमारे निहत्थे करणी सैनिकों पर लाठियां बरसाई गईं। ये घटना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। हम इसका जवाब पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन से देंगे।”

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें फोन भी आया है।

> “हमारे पास सभी वीडियो फुटेज मौजूद हैं। इन सबूतों को हम मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ताकि कार्रवाई हो सके।”

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां-जहां करणी सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है, वहां संगठन सक्रिय है।

> “अधिकांश कार्यकर्ताओं को छुड़ाया जा चुका है और जहां अभी भी गिरफ्तारियां हैं, वहां भी जल्द रिहाई करवाई जाएगी। हमारे एक भी सैनिक को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।”

 

“हमारी लड़ाई सत्य के लिए है”

जीवन सिंह शेरपुर ने दो टूक कहा कि—

> “करणी सेना का संघर्ष सिर्फ समाज के स्वाभिमान और अस्मिता के लिए है। अगर सरकारें हमें कुचलने का प्रयास करेंगी, तो हम लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष तेज करेंगे।”

आंदोलन की चेतावनी

देवास से करणी सेना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि शासन-प्रशासन ने इस घटना में जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की, तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Next Post

रीवा में आयकर का छापा: कर सलाहकार के घर और कार्यालय में खंगाले दस्तावेज

Mon Jul 14 , 2025
रीवा। प्रदेश में आयकर विभाग की टीम ने कई जगह सोमवार को छापामार कार्यवाही की. रीवा में सुबह पहुंची 12 सदस्यी टीम ने एक कर सलाहकार के घर और कार्यालय में कार्यवाही करते हुए दस्तावेज खंगाले. प्राथमिक जांच में कई तरह की गड़बड़ी मिली है, सुबह से शुरू हुई कार्यवाही […]

You May Like