दमोह: पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में दमोह पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल होने की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतर राज्यीय ऑनलाइन गेम दमोह में खेला जा रहा था, किराए के कमरे लेकर यह अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी,जिन में करीब सात आरोपी, 20 मोबाइल दो लैपटॉप, सैकड़ो सिम के अलावा नगदी भी जप्त हुई है.
इस गेम में बच्चों को फंसा कर अवैध गतिविधि दमोह में हो रही थी. जहां सुजीत सिंह भदोरिया एडिशनल एसपी व सीएसपी एचआर पांडे ने स्वयं कमान संभाली। इस अवसर पर टीआई देहात अमित गौतम, सब इंस्पेक्टर विक्रम दांगी, साइबर सेल सहित पुलिस बल ने घेराबंदी कर यह कार्रवाई को देर रात करीब 10-11 के बीच अंजाम देने की खबर है.
