नागरिकों ने की छावनी श्मशान में सफाई

सीहोर। नागरिकों ने छावनी शमशान पहुंचकर वॉर्ड नंबर 19 के पार्षद के सेवा संकल्प को पूरा किया. नागरिकजनों ने छावनी शमशान की हर कोने में पहुंचकर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की. शमशान क्षेत्र के अंदर मौजूद रुके हुए पानी को निकालने के लिए नलियों में भी फावड़ा चलाया और मलबे को बाहर निकाला.भीषण गर्मी के कारण सूख रहे पौधों को पानी दिया. नागरिकों ने सेवा कार्य करने का बहाना पार्षद नरेंद्र राजपूत के जन्मदिवस को बना लिया. छावनी शमशान पहुंचकर नरेंद्र राजपूत के साथ राजेश तिवारी, जितेंद्र चौरे, दिनेश कटारे, विजेंद्र जायसवाल, वविन यादव, राजेंद्र नगर, राजेश परिहार, भारत सोनी, सुदेश सोनी, दिनेश शर्मा, राजेश गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, विनोद माहेश्वरी, आशीष पचौरी, शुभम राठौड़, वीरेंद्र किरार, प्रवेश राठौर, नीलेश राठौर, गणेश यादव, कपिल शर्मा, घनश्याम सेन, देवेश अग्रवाल, अमित जोशी, प्रदीप साहू, हिमांशु चौरसिया, आशुतोष दुबे, अजय पाल, लक्ष्मी नारायण आहूजा, जितेंद्र कुशवाह, देवेंद्र आर्य, पवन शर्मा,कपिल जैन, पुनीत सोलंकी, डॉ. सतीश वर्मा, महेश पारीक, कीर्ति श्रीवास्तव ने कार्य किया.

 

Next Post

विपक्ष की एकजुटता ने विफल की साजिशः रीना

Tue Apr 21 , 2026
इंदौर: संसद में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका. इससे साफ हो गया है कि देश अब विभाजनकारी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा. मोदी सरकार ने महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन के माध्यम से सत्ता पर एकाधिकार जमाने की जो साज़िश रची थी, इंडिया गठबंधन (विपक्ष) की […]

You May Like