
भिंड। कलियुगी बेटे ने अपनी मां की फावड़े से हत्या कर दी। वह कई घंटे तक शव के पास बैठा रहा। इसके बाद उसने खुद ही परिजन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की बेटी ने कहा कि भाई ने उसकी पत्नी के कारण मां को मार डाला। घटना लहार कस्बे के जमुहा गांव की है। लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा के मुताबिक सावित्री पत्नी स्व. मंगल प्रसाद दौहरे और उसके इकलौते बेटे रामबाबू दौहरे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
