इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दूधिया में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा. उसके पास से देशी शराब के 25 क्वार्टर जब्त किए, जिनकी कीमत करीब दो हजार रुपए है.पुलिस ने अजय चौकसे की किराना दुकान के पास से विकास पंवार उम्र 43 साल, निवासी परदेशीपुरा, हाल मुकाम दूधिया को पकड़ा.
उसके पास मौजूद कार्टून की तलाशी लेने पर देशी मदिरा प्लेन शराब के 25 क्वार्टर मिले. प्रत्येक क्वार्टर में 180 एमएल शराब भरी थी। कुल 4.5 लीटर शराब मिली. आरोपी से शराब रखने और परिवहन का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस ने शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की
