
रीवा। मऊगंज बाईपास स्थित जमीन को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार की रात भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने इंट्री ली, वो एक पक्ष के साथ धरने पर बैठ गये. इसकी जानकारी लगते ही एसडीएम और एसडीओपी सहित प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. विधायक ने जमीन से कथित अतिक्रमण हटाने की बात अधिकारियों के समक्ष रखी. लेकिन प्रशासन किसी नतीजे पर नही पहुंच सका और विधायक धरने पर बैठ गये. जमीन को लेकर दोनो पक्ष एक दूसरे पर जहा आरोप लगा रहे थे वही रात में स्थित बिगड़ गई. दोनो पक्ष के तरफ से सैकड़ो लोग एकत्र हो गये और मारपीट की स्थित बनने लगी. धरने से उठकर जब विधायक चलने लगे तो उग्र भीड़ ने मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए उनकी गाड़ी रोक ली. पुलिस ने भारी मसक्कत के बाद विधायक को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकाल कर घटना स्थल से रवाना किया. जिस जमीन को लेकर विनोद मिश्रा और लल्लू पाण्डेय के बीच विवाद ल रहा है उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है.
