शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मारपीट और प्रताड़ना

इंदौर. आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि शादी के दबाव पर पीड़िता के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

28 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी कृष्णा पिता विजय गुजरे, निवासी लालबहादुर शास्त्री नगर, पालदा, ने उसे शादी का झांसा देकर फंसाया. आरोपी ने शादी का वादा करके युवती को अपनी बातों में फंसा लिया और उसके साथ उसकी मर्जी के बिना जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने अपने वादे से मुकरने के साथ ही गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी. लगातार प्रताड़ना और धोखे से तंग आकर पीड़िता ने अंततः पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की. आजाद नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.

Next Post

साइबर ठगों ने मेडिकल छात्र और युवती से उड़ाए लाखों रुपए

Sun Jan 4 , 2026
इंदौर. साइबर अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र को ऑनलाइन टास्क और बोनस का लालच देकर 15 लाख रुपए ठग लिए गए. इसी तरह द्वारकापुरी में एक युवती को क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन का झांसा देकर उसके खाते से ऑनलाइन धन निकाला. […]

You May Like