घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार; कालीपीठ थाने में केस दर्ज 

राजगढ़। जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उसके घर में घुसकर यह वारदात की. घटना के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 238(1), 332(ड्ढ), 351(3) सहित अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 अगस्त की रात करीब 12 से 12.30 बजे के बीच हुई थी. महिला की शिकायत के आधार पर उसी दिन रात करीब 8.30 बजे अपराध दर्ज किया गया. आरोपी की पहचान दीपक मीणा, निवासी हिंगना, मकसूदनगढ़ के रूप में हुई है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

Next Post

पुलिस जवानों की कलाई पर सजा रक्षासूत्र: एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने केसला थाने में मनाया रक्षाबंधन

Mon Aug 31 , 2026
इटारसी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुरक्षाकर्मियों और समाज के बीच अटूट प्रेम भाव को जागृत करने के उद्देश्य से सोमवार (31 अगस्त) को केसला थाने में एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन केंद्र (WEC सुखतवा, इटारसी और EOW होशंगाबाद) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में […]

You May Like

Play sound