
इटारसी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुरक्षाकर्मियों और समाज के बीच अटूट प्रेम भाव को जागृत करने के उद्देश्य से सोमवार (31 अगस्त) को केसला थाने में एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन केंद्र (WEC सुखतवा, इटारसी और EOW होशंगाबाद) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बहनों ने थाने पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।
सुरक्षाकर्मियों के प्रति जताया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान WEC (सिलाई), EOW और सब-सेंटर में प्रशिक्षण ले रही बहनों व ट्रेनर्स ने महिला समिति और स्थानीय समिति के साथ मिलकर अपनी सुरक्षा में मुस्तैद प्रशासनिक सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधी। जवानों ने भी बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया। पुलिस स्टाफ और एकल ग्रामोत्थान परिवार ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने बताया कि केसला थाने में पुलिस और आमजनों के बीच इस तरह का यह पहला आत्मीय आयोजन है।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में केसला थाना प्रभारी लोधी जी एवं उनका समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। फाउंडेशन की ओर से केंद्रीय सह-योजना प्रमुख दिलीप वाडिवा, GRC इंचार्ज प्रमुख (होशंगाबाद) नंद किशोर सेंगर, अध्यक्ष अशोक साहू, सचिव अंकित यादव, कोषाध्यक्ष अज्जू साहू व जय सिंह बारस्कर, अध्यक्ष कन्यालाल सरटे, सचिव श्रीमती रामकली सेलुकार और सदस्य श्रीमती गीता उइके ने सहभागिता की। इस अवसर पर WEC कार्यकर्ता व को-ऑर्डिनेटर सुशील कासदे, EOW ड्राइवर अखिलेश बारस्कर, शाहपुर की ट्रेनर श्रीमती अनुसुइया धुर्वे, सुखतवा की ट्रेनर श्रीमती कौशल्या अखंडे और सब-सेंटर केसला की मीना धुर्वे सहित WEC, सब-सेंटर व EOW की सभी प्रशिक्षणार्थीयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
