टी20 वर्ल्ड कप के लिए कमिंस-हेजलवुड की होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को शामिल किया जाएगा। दोनों खिलाड़ी अभी चोटिल है। कमिंस एशेज में केवल एक मुकाबला खेले हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड के लिए सभी टीमें अपने दल का ऐलान कर रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से एक खबर आ रही है कि वर्ल्ड कप 2026 के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को चोट की चिंताओं के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा, जिससे पहले ये टीम जनवरी में पाकिस्तान में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। अब देखना होगा कि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड तब तक ठीक हो पाते है या नहीं। अभी वर्ल्ड कप शुरू होने में 40 दिन का समय बच रहा है। टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है।

Next Post

एक जनवरी से आईडीए में लीज नवीनीकरण ऑनलाइन

Tue Dec 30 , 2025
इंदौर: आईडीए की संपदा शाखा में अब लीज नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. 1 जनवरी से उक्त व्यवस्था लागू की जा रही है. इसके बाद आईडीए द्वारा संपदा शाखा में फ्री होल्ड, नामांतरण जैसी व्यवस्था शुरू होगी. खास बात यह है कि ऑनलाइन व्यवस्था के लिए अधिकारियों और […]

You May Like