कैनाल सड़क के गड्ढों की मरम्मत कार्य शुरू

विंध्यनगर : तेलगवां-जुवाड़ी पुल तक जाने वाली एनटीपीसी कैनाल सड़क पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।सड़क की खराब स्थिति को लेकर नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 के कांग्रेस पार्षद प्रेमसागर मिश्रा द्वारा कई बार पत्राचार के माध्यम से एनटीपीसी शक्तिनगर प्रबंधन को अवगत कराया गया था।

पार्षद द्वारा लगातार उठाए गए मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए एनटीपीसी शक्तिनगर के सहयोग से कैनाल सड़क के तेलगवां से जुवाड़ी पुल तक गड्ढों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी।

Next Post

हेलमेट स्वयं और परिवार की रक्षा के लिए जरूरी: षियाज

Tue Oct 6 , 2026
सिंगरौली : पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिंगरौली यातायात पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।चून कुमारी स्टेडियम तिराहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान […]

You May Like